Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इश्क में चूर बहनोई साले की बाईक ले उड़ा प्रेमिका

इश्क में चूर बहनोई साले की बाईक ले उड़ा प्रेमिका


भाई बहन ने कप्तान से लगाई कार्यवाही की गुहार



बरेली।           एक तरफ आज पूरी दुनिया कोरोना के कहर की दहशत में है तो दूसरी ओर लोगों को प्यार के भूत ने पकड़ रखा है एक व्यक्ति अपनी 12 वर्षीय पुत्री 10 वर्षीय पुत्र एवं पत्नी को छोड़कर मारपीट कर अपने ही साले की गाड़ी से प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। थाना सुभाष नगर नवरंग ढाबा के निकट रहने वाली महिला मालो देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पेश होकर आपबीती सुनाई उसने बताया कि उसके पति सुरेश कुमार पुत्र हरिराम का कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया और नाजायज संबंध बन गए जिसके चलते आए दिन दारू के नशे में सुरेश ने घर पर मारपीट करनी शुरू कर दी आरोप है कि 9 जून को रात 10:00 बजे के करीब वह उस महिला को लेकर घर पर आए और मारपीट करने लगे घर का समान भी तोड़ दिया और उस महिला को लेकर कहीं चले गए जो अभी तक नहीं लौट कर आए महिला ने बताया कि वह थाने में कई बार जा चुकी है परंतु मामला दर्ज नहीं किया गया जिस वजह से मजबूरन उसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा है महिला के साथ आए उसके भाई ने बताया कि वह अपनी बहन के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले अपने परिचित के यहां दावत में आया था रात भर उन्हीं के घर रुका था और बाइक बहन के घर खड़ी थी जब सुबह में वापस आया तो बहन ने बताया कि जीजा सुरेश किसी महिला को लेकर रात में आए थे मारपीट करने के बाद उस महिला को उसकी बाइक पर ही लेकर फरार हो गए हैं।

whatsapp whatsapp