नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जर्जर व खस्ताहाल पुल से क्षुब्ध होकर, चलाया निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान

जर्जर व खस्ताहाल पुल से क्षुब्ध होकर, चलाया निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान



बरेली।     नवाबगंज ग्राम लाइखेड़ा के जर्जर व खस्ताहाल पुल से क्षुब्ध होकर उसके निर्माण हेतु पैनी नज़र सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने पुल के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया । यह करीब 60 ग्रामों का तहसील जाने का प्रमुख मार्ग है । ये पुल क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब 50 वर्षो से ऐसा ही जर्जर हाल में है ।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कह कह कर हार चुके तब लोगो डांडिया फैजुल्ला की पुलिया व पीलीभीत हाईवे पर बनी सकरी पुलिया की पैनी नजर सामाजिक संस्था की सफलता देखकर लोगो ने अध्यक्ष सुनीता गंगवार को इस पुल की दास्तान सुनाई ।लोगो ने कहा की केवल यही इस पुल को बनवा सकती है और किसी से कोई उम्मीद नहीं है । संस्था अध्यक्ष के इस हताक्षर अभियान मैं लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अध्यक्ष ने कहा बहुत जल्द वह प्रशासन को इस पुल के निर्माण के संबंध में पत्र  प्रशासन को सौंपेगी जब तक इस पुल का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वह इस जन समस्या हेतु प्रयासरत रहेंगी।

whatsapp whatsapp