सपा की लाल टोपी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है और जनता के लिए खुशहाली का प्रतीक: रामगोविंद चौधरी
सपा की लाल टोपी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है और जनता के लिए खुशहाली का प्रतीक: रामगोविंद चौधरी
बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने बरेली में 123 बिथरी विधानसभा में कुण्डा मकरंदपुर में सूरज यादव द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी रहे एवं कार्यक्रम अध्यक्षता बरेली के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी जी ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव अब नजदीक है और झूठ और फरेबी लोग मैदान में आ चुके हैं और तरह-तरह के झूठ और अफवाह फैलाते घूमे के झूठे वादे करेंगे उनसे सावधान रहना है आज देश के किसानों का क्या हाल है कैसी दुर्दशा है यह किसी से छुपी नहीं है आज देश व प्रदेश हर मजदूर किसान, गरीब जनता बड़ती मँहगाई से परेशान हैं हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है लेकिन यह योगी और मोदी की सरकार अपनी मस्ती में मस्त है इनको किसी के दुःख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके दर्द आपकी परेशानी दूर हो तो हमें इस बार साइकिल का निशान याद रखना होगा, और अपने गाँव और क्षेत्र में खुद उतर कर माननीय अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन ज़न तक पहुंचाने का काम करना होगा, क्यूंकि आपका कोई सच्चा साथी हैं तो वे अखिलेश यादव जी हैं कार्यक्रम में सूरज यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी ,भारती चौहान , आकाश यादव, यूथ अमर वाल्मीकि, बिलाल खान,असलम खान, नितिन गौड़, रमेश यादव, अवनीश यादव, रोशनी खान, वेशपाल यादव ,तस्लीम खान, नौशाद खान, फुरकान खान, सौरभ सोनकर, सचिन यादव, यशवीर यादव, ओम यादव, कृष्ण मौर्य, दीपक पाठक , मुकेश गुर्जर, रमन पाल यादव, आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे । सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया प्रेस वार्ता में पत्रकारों के किए हुए सवालों पर उन्होंने बताया कि योगी मोदी समेत भाजपा के सभी नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे जनसमर्थन और उनके कार्यक्रमों में उमड़ रहे जनसमूह को देखकर विचलित हो गए हैं इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं रामगोविंद चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी सभी जाति धर्म को साथ लेकर विकास व खुशहाली के पथ पर चलने का काम करती है वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी कर चुके थे भूमि अधिग्रहण समेत सभी काम पूर्ण हो चुके थे उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उस एक्सप्रेसवे का पुनः शिलान्यास किया रामगोविंद चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव ने वैसे तो विकास के ऐतिहासिक कार्य किया है अगर सिर्फ लखनऊ में ही कैंसर का विश्व स्तरीय हॉस्पिटल विश्व स्तरीय इकाना स्टेडियम यमुना रिवर फ्रंट विश्व स्तरीय पुलिस हेड क्वार्टर का आलमबाग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा उनमें से कुछ प्रमुख कार्य हैं मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास बताने और दिखाने को कोई उपलब्धि नहीं है इसीलिए भाजपा के सभी नेता बेफिजूल की बयान बाजी और जनता को धोके में रखने का कार्य कर रहे हैं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी जिला महासचिव सत्येंद्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरण कश्यप पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी जयप्रकाश भास्कर असलम धांतिया आदि लोग मैजूद रहे ।