कच्छा वनियान गैंग ने की लाखों की लूट
कच्छा वनियान गैंग ने की लाखों की लूट, आधी रात घर मे घुसकर दिया घटना को अंजाम
बरेली। एक बार फिर से दिखा कच्छा बनियान गैंग का कहर, बरेली में दिया लूट को अंजाम,डरा धमका कर नगदी के साथ कीमती जेबर भी ले उड़े चोर।जहाँ जनता को महामारी से पुर्णतः निजात अभी नही मिली है, वही छूट मिलते ही चोरी डकैती और लूट के ग्रहों सक्रिय होते नजर आ रहे है। बीती रात में लूट की घटना को कच्चा बनियान गैंग ने दिया अंजाम, चाकू तलबार दिखाकर की लाखों की लूट।
आपको बता दे बीती रात बरेली के बुखारा के चौबारी में चार कच्छा बनियान गैंग आरिफ के जबरन घर मे घुस गए, चोरों ने आसिफ को अंदर कमरे में लेजाकर दोनो हाथ बांध दिए और बोले किसी ने भी शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। जिससे दम्पत्ति घबरा गए और जो वो कहते रहे, परिवार जान से मारने की दहशत में सब करते रहे। चोर नकदी के साथ घर मे रखे सोने चांदी के सारे गहने भी लूट कर रफूचक्कर हो गए, दम्पत्ति ने जैसे तैसे अपने हाथ खोलें और तुरंत 112 नम्बर पर घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का मोआईन किया और थाना कैन्ट में तहरीर दिलवाई, चोरो ने करीब तीन चार लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस लूट की बारदात से परिवार के साथ-साथ आस-पडोस में भी दहशत फैली है। वही पुलिस का कहना है कि पीड़ित से तहरीर ले ली गई है पिआरबी ने घटना का मोआईन किया है अधिकृत धाराओ में मुकद्दमा पंजिकृत कर लिया है उचित कार्यवाही हेतु बारदात का जल्द खुलासे के लिए कार्यवाही जारी है।