Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुत्र को गोली मारने वाले दो लोग अभी भी पकड़ से बाहर

पुत्र को गोली मारने वाले दो लोग अभी भी पकड़ से बाहर


दे रहे समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी



बरेली।         थाना फतेहगंज पश्चिमी के पिपरिया निवासी हरपाल पुत्र धन्ने ने शिकायत की है कि अभियुक्त गण प्रेमपाल नंदकिशोर एवं लेखराज ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से प्रार्थी के पुत्र सोनू को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी जो पुत्र के अंडकोष में घुस गई नंदकिशोर ने तमंचे से रामबाबू को गोली मारी एवं लेखराज ने शिवकुमार के पैर में लाठी मारी जब घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तब हालत गंभीर देख कर ऑपरेशन के माध्यम से उसके एक अंडकोष को भी निकालना पड़ा जिससे उसकी जान बचाई जा सकी पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मात्र अभियुक्त प्रेमपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है परंतु अन्य दोनों मुलजी मान नंदकिशोर एवं देख राज खुलेआम नाजायज हौसला लेकर गांव में घूम रहे हैं एवं धमकी दे रहे हैं कि अगर जेल गए तो 12 की हत्या कर कर ही जाएंगे साथ ही लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं पीड़ित परिवार को डर है कि जो लोग पहले गोली चला सकते हैं वह कुछ भी कर सकते हैं पीड़ित लोग इधर उधर छुप कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्होंने बाकी बचे हुए दोनों मुलजिमानों की गिरफ्तारी की मांग की है जिससे वह सुकून की जिंदगी बदल कर सकें।

whatsapp whatsapp