Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर


बरेली।     आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को एस0 आर0 एम0 राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय बरेली द्वारा निःशुल्क आयुष काढ़ा व अन्य दवाओं के वितरण हेतु ग्राम- सहसपुर चुन्नीलाल . बरेली में शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन शिविर प्रभारी डॉ0 मधु  द्वारा किया गया। शिविर में कोरोना के बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधियों व आयुष क्वाथ का  101 लोगों को वितरण किया गया ।  चिकित्सालय प्रभारी डॉ प्रेम प्रकाश गंगवार ने बताया कि होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित रोगियों को लगातार आयुष किट का घर घर जाकर वितरण  लगातार किया जा रहा है , साथ ही टेली परामर्श सेवा भी लगातार चल रही है। शिविर में गुलनाज़ फात्मा इंटर्न, फार्मासिस्ट श्याम नारायण चौधरी, राजकुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp