विधायक के निशाने पर बीडीए के वीसी
बरेली।। भाजपा नेताओं के मकान तोड़ना बीडीए को इतना भारी पड़ सकता हैं यह उनको अभी खुद नहीं पता हैं हाल ही में चर्चा हैं कि भाजपा के बिथरी चैनपुर के विधायक पप्पू भरतौल नें विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहें जोगिंदर सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है। वहीं मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में भाजपा के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने आरोप लगाया है कि बीडीए वीसी ने भाजपा नेताओं के मकान तोड़नें के साथ लोगों की दुकान व मकानों के नक्शा पास न करने की हठधर्मिता दिखा रहे हैं साथ ही सूत्रों की माने तो विधायक ने जोगिंदर सिंह पर आरोप लगाया है कि राम गंगा नगर कॉलोनी में माफियाओं को प्लॉट बेचे जा रहे हैं साथ ही अपने चहेते ठेकेदारों को बिना टेंडर पास किए उनको काम दिए जा रहे हैं। इसके बाद बात यहीं पर खत्म नहीं होती विधायक ने जोगिंदर सिंह पर कई सौ करोड़ घोटाले का आरोप भी लगाकर धान खरीद में 360 करोड़ से अधिक का घोटाला बताया हैं। इन सब बातों के बाद विधायक लिखे मुख्यमंत्री पत्र मे बीडीए के वीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जेल भेजने की मांग भी कर डाली। फिलहाल अब यह देखना होगा कि विधायक द्वारा की गई शिकायत का बीडीए के वीसी पर क्या असर होता है।