Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पॉजीटिव दम्पति की कहानी, पगरानी की जुबानी

कई घंटे भटके थे कोरोना पॉजिटिव दंपति

खुश्लोक शासन पर लगाए थे गंभीर आरोप


बरेली।       जहां कोरोना कॉल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोरोना के पेशेंट के साथ किसी भी तरीके का खिलवाड़ ना किया जाए एवं हर हालत में उनकी रिपोर्ट व इलाज में कोई भी डीलाई ना की जाए वही बुधवार की रात कोरोना पॉजीटिव दंपति परेशान घूमते नजर आए जानकारी के मुताबिक हार्ड मैन के निकट रहने वाले दंपति अमित भारद्वाज एवं डोली भारद्वाज कोरोना पॉजीटिव आ गए थे जिन्होंने अपनी सुविधा देखते हुए खुश्लोक अस्पताल में भर्ती होने का फैसला लिया उन्होंने आरोप लगाया है कि पहले अस्पताल वालों ने 90 हजार रुपया जमा करा लिया परंतु किसी भी प्रकार का उनको ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। हंगामा करने के बाद शहर विधायक की सिफारिश से उनका पैसा वापस किया गया परंतु परेशानी थी कि अब वह जाएं कहां।  अगर पीड़ितों की माने तो वह बारादरी थाने गए जहां पर अस्पताल के खिलाफ सुबह एफ आई आर दर्ज करने की बात कहकर टहला दिया गया। उसके बाद मजबूरन पीड़ित अपने घर पहुंच गए। जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए एसएचओ बारादरी को फोन किया गया तो उन्होंने अभी बताता हूं कहकर फोन काट दिया। जब हमारी टीम थाने पहुंची तो एसएचओ के ड्राइवर बोले साहब को सोना हैं सुबह 5 बजे ड्यूटी पर जाना है इसलिए जो भी जानकारी मिलेगी सुबह ही मिलेगी। 


उधर खुश्लोक के डॉक्टर विनोद पागरानी ने बताया की कई लोगों की सिफारिश के बाद इन पति-पत्नी को भर्ती किया गया था परंतु शायद वह कोरोना के इलाज को नॉर्मल इलाज की तरह चाह रहे थे जिस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया परंतु उनको अस्पताल से हटा कर उनका पैसा वापस कर दिया गया है आगे वह लोग जैसा चाहें आरोप लगाएं।

whatsapp whatsapp