Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ऑक्सीजन की कालाबाज़ारी करने वालों के ख़िलाफ़ होगी कड़ी कार्रवाई

होम आइसोलेशन के रोगियों के लिए ऑक्सीजन की कालाबाज़ारी करने वालों के ख़िलाफ़ होगी कड़ी कार्रवाई 



बरेली।      ज़िलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन की रिफलिंग में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कालाबाज़ारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

ज़िलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता तथा औषधि निरीक्षक सुश्री उर्मिला वर्मा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार आपदा कोविड-19 संक्रमण के द्वितीय चरण के दौरान बरेली नगर में होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ कर रहे संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सकीय मेडिकल आक्सीजन अमृत गैस एजेन्सी (इसाइयों की पुलिया, श्यामतगंज) एवं कुमार गैस एजेंसी (इस्लामिया मार्केट निकट कोतवाली) द्वारा खाली सिलेण्डर में रिफिलिंग के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल के दिनों में यह संज्ञान में आया है कि कतिपय मरीजों के परिवारिजन को खाली आक्सीलन गैस सिलैण्डर सहजता से उपलब्ध न होने के कारण सिक्योरिटी मनी के नाम पर काफी धन वसूली की जा रहा है। आदेशानुसार इस प्रकार की धन वसूली कालाबाजारी को प्रश्रय देने के कारण आपत्तिजनक है। बरेली जनपद में आवस्थित रिफिलिंग प्लांट संचालकों द्वारा जनहित में होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित व्यक्तियों को आक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के साथ ही गैस सिलेण्डर किराये पर दिये जाने हेतु सहमति दी गई है। 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त समस्या का निस्तारण करने के लिए एवं होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को सुलभता के साथ आक्सीजन गैस सिलेण्डर /आक्सीजन गैस रिफिलिंग हेतु निर्देश /व्यवस्था लागू की गई है। इसके अनुसार होम आइसोलेश्सन में रह रहे रोगियों के लिए आक्सीजन गैस सिलेण्डर हेतु वीएन इण्डस्ट्रीज, परसाखेड़ा सीबीगंज बरेली, एनपी इंडस्ट्रीज, फरीदपुर टोल प्लाजा के निकट बरेली से प्राप्त की जा सकती है।

whatsapp whatsapp