ससुरालियों ने गायब कर दी विवाहिता
ससुरालियों ने गायब कर दी विवाहिता
मां ने जताया अनहोनी का अन्देशा
बरेली। ससुराल वालों ने पहले तो महिला से की मारपीट जब वह मायके से वापस पहुंची तो महिला को गायब कर दिया है काफी प्रयास के बाद भी जब माता-पिता को अपनी बेटी के बारे में पता नहीं चला उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है मामला है थाना भुता के ग्राम सिंघाई का जहां की रहने वाली लौंग श्री पत्नी रतन लाल ने प्रार्थना पत्र दिया है कि उन्होंने अपनी पुत्री सुनीता की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व मीरगंज के सिंधौली में रहने वाले मनोज पुत्र राजेंद्र मौर्य के साथ की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था परंतु ससुराल वाले उसे खुश नहीं थे होली के अवसर पर पिताजी के बुलाने पर बेटी आई थी परंतु 15 दिन बाद ही अपने ससुराल वापस चली गई घर पहुंचने के बाद उसने अवगत कराया था कि वह ससुराल पहुंच गई है परंतु 7 मई को बेटी के ससुराल से पूर्व प्रधान कोमिल प्रसाद ने फोन कर बताया कि बेटी नहीं है महिला ने पता किया तो ससुराल वाले कुछ बताने को तैयार नहीं है। मां को शक है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो गई हो क्योंकि अभी तक बेटी के कोई भी औलाद नहीं थी और ससुराल वाले लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे