नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नाली के विवाद में हुई मारपीट कई घायल

बारादरी के एजाजनगर गौटिया में रविवार की सुबह हुई घटना



पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में कराया मेडिकल



बरेली।   नाली के पानी को लेकर पार्षद का बेटों का पड़ोसी से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल हालात में थाने पहुंचे पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला एजाज नगर गोटिया निवासी लियाकत हुसैन ने बताया घर के पास में पार्षद नन्नी बेगम रहती है। आरोप है कि रविवार की सुबह पार्षद के परिवार के इम्तियाज ने नाली को तोड़ दिया।  इससे नाली का पानी घर के सामने सड़क पर फैलने लगा। उसके बाद जब लियाकत हुसैन ने विरोध किया तो पार्षद के बेटे  इम्तियाज , सरताज , राजू , मुन्ना , ताहिर ने लाठी , डंडा और ईट  से हमला कर दिया। जिसमें अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद अकरम, समेत चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

whatsapp whatsapp