केसीएमटी की छात्राओं ने प्राप्त किया एनसीसी का प्रशिक्षण
केसीएमटी की छात्राओं ने प्राप्त किया एनसीसी का प्रशिक्षण
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज में सेना मेडल जावेद एवं सेचन मनिगंडॉ रॉव ने आर्मी का बेसिक प्रशिक्षण देते हुए ड्रिल के महत्व को समझाया साथ ही आर्मी जॉइन करने के लिए कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। यह सभी कार्य लेफ्टिनेंट रचना सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल,महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार,प्राचार्य डॉ आर. के .सिंह ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।