Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शराबियों को पुलिस से छुड़वाना पड़ गया महंगा, घर में घुसकर कर दी पिटाई




बरेली  4 शराबियों को थाने से छुड़वाना एक युवक को महंगा पड़ गया, थाने से छूटकर आय शराबियों ने उसके घर में घुसकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया ,पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा है।मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर अड्डे के निकट का है,बीती रात खुशाल, शमशाद, नूर आलम और तहसीर 10 टायरा ट्रक में बैठकर शराब पी रहे थे,तभी उसी वक्त वहां पर चीता मोबाइल आ गई,चीता मोबाइल पर मौजूद सिपाहियों ने चारों को शराब पीने से मना किया तो चारों शराबी लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गए,जिस पर चीता पर मौजूद सिपाहियों ने थाने फोन करके पुलिस को बुलाया जिसके बाद पुलिस चारों को पकड़ कर थाने ले गई,इन चारों को इनके परिचित यासीन पुत्र फजील अहमद ने थाने जाकर छुड़ाया, थाने से छूटकर आए चारों शराबियों ने यासीन घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी,और कहा कि तुमने ही हमें पुलिस से पकड़ाया था। घायल यासीन को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

whatsapp whatsapp