Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महिला के बाल पकड़कर पीटते वीडियो हुआ वायरल

प्रेमी से निकाह की बात कही तो बीच चौराहे पीटा

बरेली।      एक महिला को बाल पकड़कर एवं सामूहिक रूप से चप्पलों से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया। थाना बहेड़ी के मोहल्ला टांडा कस्बा फरीदपुर की रहने वाली एक महिला जोकि झोपड़ी में रहकर मजदूरी करके अपना पेट पालती है उसने आरोप लगाया है कि फिरोज पुत्र शब्बीर लगभग 2 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा इसी बीच महिला पेट से हो गई तब महिला ने जल्दी निगाह करने के लिए कहा तब फिरोज ने महिला को गर्भपात कराने की सलाह दी थोड़े समय के बाद शादी करने की बात कही परंतु वह लगातार टालमटोल करने लगा जब महिला ने दोबारा निकाह के लिए दबाव बनाया तब फिरोज एवं उसके परिवार के सभी लोगों ने मिलकर बीच चौराहे महिला को बाल पकड़कर लात घूंसे चप्पलों से पीटकर अधमरा कर दिया एवं घंटा मेंबर वह साउद पुत्र गण फिदा हुसैन की गाड़ी में जबरन बंधक बनाकर 14 अप्रैल की रात 7:00 बजे के लगभग ले गए गाड़ी में भी मारपीट जारी रखी फिर अपने घर जाकर बंधक बना लिया बमुश्किल महिला अपने प्राण बचाकर वहां से भाग सकी परंतु दबंग लोगों से मिलीभगत होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची परंतु एसएसपी महोदय कोरोना पॉजीटिव थे जिस वजह से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तो नहीं मिल सकी परंतु उनके ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर चली गई

whatsapp whatsapp