Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि



बरेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा सभी वार्डों प्रवास कार्यक्रम किया गया।तथा देश का गौरव कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनको सादर श्रद्धांजलि तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और सभी ने उनको याद किया।

।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जगतपुर वार्ड में हाजी इस्लाम बब्बू द्वारा आयोजित प्रवास कार्यक्रम और पदयात्रा तथा आम लोगों से संवाद किया गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, राष्ट्रीय महासचिव एवं हमारी नेता प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर हम सब और पूरी महानगर कांग्रेस कमेटी जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत तीन दिवसीय वार्डों में प्रवास के लिए निकली हुई है और निरंतर लोगों से संवाद कर रही है और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करा रही है।

उससे निश्चित ही हम 2022 में सरकार बनाने जा रहे हैं।

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा जिस प्रकार शीर्ष नेतृत्व द्वारा आम लोगों से संवाद का कार्यक्रम बनाया गया है इससे कांग्रेस पार्टी हमारे निचले स्तर के लोगों तक पहुँचेगी और लोगों से जुड़ने का प्रयास है जो निश्चित ही पार्टी को फायदा देगा।

कार्यक्रम में डॉ.चारु मेहरोत्रा, योगेश जौहरी, के के दीक्षित, विजय मौर्य,पारस शुक्ला, हर्ष बिसरिया, हर्षित दुबे आदि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp