Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महेश मेरा पुत्र नही, किला पुलिस मेरा बताकर दे रही कुर्की की धमकी

महेश मेरा पुत्र नही, किला पुलिस मेरा बताकर दे रही कुर्की की धमकी 



बरेली। थाना सीबीगंज के ग्राम माधोपुर खालसा निवासी हरपाल पुत्र मलखान सिंह एसएसपी से शिकायत की है की थाना किला पुलिस जबरन परेशान कर रही है और गैंगस्टर एक्ट में बंद करने की धमकी देकर मकान में संपत्ति कुर्क करने की धमकी दे रही है उन्होंने कहा कि माधोपुर गांव का एक अभियुक्त महेश जिसके पिता का नाम भी हरपाल  है और आये दिन परेशान करती है घर पर संपत्ति कुर्क का नोटिस भी चस्पा कर दिया है  इस बात को लेकर हरपाल बहुत परेशान है और उसको यह डर है कि पुलिस कहीं उसको झूठे मुकदमे में ना फसा दे हरपाल का कहना है कि मेरे बेटे का मामले से कोई लेना देना नहीं है किसी ने गलत पता लिखा कर मुझे बदनाम किया है  महेश नाम का मेरे परिवार में कोई लड़का नही है किला पुलिस जबदस्ती महेश मेरा पुत्र बता रही है  हरपाल ने न्याय की गुहार लगाई है

whatsapp whatsapp