पब्लिक वेलफेयर फोरम ने सफलता पूर्वक चलाया अन्नपूर्णा अभियान
पब्लिक वेलफेयर फोरम ने सफलता पूर्वक चलाया अन्नपूर्णा अभियान
बरेली। भोजन मिलता सबको है मगर गरीब के नसीब में भोजन कब मिले इसका अनुमान वो खुद नहीं लगा पाता है। जिनके पास खाना है, वो उसका अपमान करते हैं और उसे यूंही फेंक देते हैं । इसीलिए हम छात्र-छात्राओं ने यह कदम उठाया। पब्लिक वेलफेयर फ़ोरम ( दी जस्टिस ) ने अभियान भूख की समस्या मिटाने के लिए अभियान चलाया है जिसका हमने नाम रखा है अन्नापूर्ति ,जिसकी शुरुवात हुई १७ अप्रैल से हुई है। । हम युवा इस मुहीम को जारी रखेंगे । अभी तक हमने बरेली में ये अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है। बरेली में राजेंद्र नगर , मॉडल टाउन , सिविल लाइंस , डेलापीर ,इत्यादि जगहों पर हमने सेवाएं दीं हैं।हमारे इस कार्यक्रम में हम भोजन , पानी की थैली और मास्क भी देते हैं । कार्यक्रम की शुरुवात में हमने ३०० पैकेट्स बटवाए थे और अब तक कुल ८०० पैकेट्स बटवा चुके हैं । यह अभियान सफल होने का असली कारण हैं वो लोग जो इस मुहीम में हमारे साथ योगदान दे रहे हैं।
गुजारिश है आप सबसे कि इस मुहीम का एक छोटा मगर अहम हिस्सा बनिए और समाज के प्रति अपना योगदान दीजिए