Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमनगर एसएचओ ने मृतक को दिया कन्धा, करवाया अंतिम संस्कार

प्रेमनगर एसएचओ ने मृतक को दिया कन्धा, करवाया अंतिम संस्कार


म्रतक की पत्नी पड़ गई थी अकेली पुलिस से मांगी मदद




बरेली।       एक 65 वर्षीय मरीज की मौत पर म्रतक की पत्नी अकेली पड़ गई, सूचना पर पहुँचे एसएचओ प्रेमनगर अवनीश यादव ने खुद कन्धा दिया और मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। जानकारी के मुताबिक थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत बीडीए कॉलोनी की रहने वाली एक महिला द्वारा 112 पर कॉल की गई और उसने सूचना दी कि उसके 65 वर्षीय पति विजय कुमार मेहंदी रत्ता पुत्र स्वर्गीय गोपीचंद जो काफी समय से बीमार चल रहे थे उनकी मौत हो गई है और परिवार में उस महिला के अलावा कोई भी नहीं है जो कि अंतिम संस्कार में उसकी मदद करवा सकें मामला संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश यादव उप निरीक्षक विजय पाल सिंह चौकी प्रभारी कुहाड़ापीर हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह कांस्टेबल सर्वेश अत्री द्वारा मर्तक केशव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया ऐसा दृश्य देखने वाले लोग पुलिस की तारीफ करते नजर आए। थाना प्रभारी अवनीश यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि इंसान ही इंसान के काम आता है इसलिए हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि दूसरे व्यक्ति के काम आए मुझे गर्व है कि मैं किसी के काम आ सका हूँ

whatsapp whatsapp