Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सरेआम महिलाओं में चली लाठियां

सरेआम महिलाओं में चली लाठियां



बरेली।         जंक्शन पर शनिवार को खानाबदोश महिलाएं आपस में भिड़ गईं। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में महिलाओं ने डंडे निकालकर एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें दो महिलाएं जमकर मारपीट कर रही हैं। लोगों की मानें तो यह खानाबदोश महिलाएं अक्सर जंक्शन पर ही डेरा जमाए रहती हैं। किसी न किसी बात झगड़ा आए दिन होता रहता है। केवल यह महिलाएं ही नहीं बल्कि दर्जनों लोगों ने सीएमआई कार्यालय परिसर और कुलीशेड के आस-पास डेरा डाल रखा है। इन लोगों के इस तरह जमावड़े से न सिर्फ यात्रियों बल्कि स्टेशन परिसर की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है। पूरे मामले को लेकर जब जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा से बात की गई तो उन्होने बताया कि यह एरिया जीआरपी के कार्यक्षेत्र से बाहर आता है।

whatsapp whatsapp