Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लेडीज सिंघम अनुराधा वर्मा ने 2 घण्टों में किया मोबाईल चोरों का खुलासा

लेडीज सिंघम अनुराधा वर्मा ने 2 घण्टों में किया मोबाईल चोरों का खुलासा



पुलिस को अपने पीछे देख स्कूटी छोड़ फरार हुय थे लुटेरे


बरेली।        देर रात के समय साइकिल पर अपना वेतन लेने के लिए होटल जा रहे दो लड़के मोबाइल फोन छीनकर भागे दो लुटेरों को पुलिस ने देर रात में ही गिरफ्तार कर लिया औऱ जेल भेज दिया उनके पास से लूटे गय दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। सुभाष नगर थाने की तिलक कॉलोनी निवासी अभिषेक और उसके दोस्त अविनाश से मोबाइल फोन लूटकर भागे बारादरी थाने के हजियापुर निवासी उत्तम गंगवार और काका टोला निवासी अभिषेक चौधरी को पुलिस ने बीती रात लगभग 10:00 बजे उनके घरों के पास से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा दिया बताते चलें कि मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे इंपीरियल होटल में वेटर का काम करने वाले अभिषेक और अविनाश साइकिल पर अपने मालिक से वेतन लेने के लिए जा रहे थे लेकिन जब वह मिशन मार्केट के पास पहुंचे तभी चौकी चौराहा की तरफ से आ रहे दो स्कूटी सवारों ने उनके मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिए लेकिन एक मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया लेकिन दूसरा फोन स्कूटी सवार लुटेरे लेकर अयूब खान चौराहा की तरफ भाग निकले लेकिन जब उन्होंने देखा कि अयूब खान चौकी प्रभारी लेडीज सिंघम अनुराधा वर्मा अपनी टीम के साथ चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही हैं तो दोनों बदमाश स्कूटी को तेजी से लेकर भागने लगे तब चौकी प्रभारी को उन पर शक हो गया वह एक सिपाही के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजी से स्कूटी का पीछा करने लगी पुलिस को पीछा करते देख स्कूटी सवार बदमाश हड़बड़ा गए और हनुमान मंदिर के सामने इनकी स्कूटी जमीन पर गिर पड़ी दोनों बदमाश स्कूटी को छोड़कर फरार हो गए मौके पर पहुंची चौकी इंचार्ज अनुराधा वर्मा ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और चौकी पर खड़ा कर दिया कुछ देर बाद काका टोला का रहने वाला विवेक स्कूटी लेने के लिए चौकी पर पहुंचा और उसने कहा कि स्कूटी उसका भाई अभिषेक चला रहा था जिसने घर पहुंचने के बाद बताया कि उसका हनुमान मंदिर के सामने एक्सीडेंट हो गया है तब थाना प्रभारी अनुराधा वर्मा विवेक को साथ लेकर उसके घर पहुंची और उसके भाई अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उन्होंने उसके दूसरे साथी उत्तम गंगवार को भी गिरफ्तार किया उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हो गया घटना का 2 घंटे बाद ही खुलासा होने पर चौकी प्रभारी लेडीज सिंघम अनुराधा वर्मा को बधाई देते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवान उनके कार्य की प्रशंसा की।

whatsapp whatsapp