Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता



बरेली।        वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप प्रभारी डॉक्टर हिमशिखा यादव के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष बायो की छात्राओं प्रियंका व सौम्या सिंह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल सिंह व खुशी तथा एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा व मंतशा नूर अंसारी आदि ने प्रतिभागीता  कीl जिसमें प्रथम स्थान बीएससी   द्वितीय वर्ष बायो की छात्रा सौम्या सिंह ने, द्वितीय स्थान एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा मंतशा नूर अंसारी ने तथा तृतीय स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा राव ने छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना कीl महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहेl

whatsapp whatsapp