Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पोस्टरों में उतारी छात्राओं ने यातायात सुरक्षा

पोस्टरों में उतारी छात्राओं ने यातायात सुरक्षा


12 महाविद्यालय ने लिया प्रतिभाग



बरेली।       जनपद स्तरीय यातायात सुरक्षा सप्ताह जो कि 22 नवंबर से 27 नवंबर के अंतर्गत चल रहा था  उसके अंतर्गत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में जनपद स्तरीय  स्लोगन पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इन प्रतियोगिताओं में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी पूनम (राजश्री इंस्टिट्यूट) द्वितीय स्थान तान्या (वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय )तथा तृतीय स्थान रुखसार खान (वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय) ने प्राप्त किया !पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नाश्ररा  यूसुफ( गंगाशील आयुर्वैदिक कॉलेज )व दीक्षा पटेल (बरेली कॉलेज बरेली )द्वितीय स्थान पर फिजा़ महाराजा अग्रसेन कॉलेज, बबीता पटेल मैस्कॉट कॉलेज तृतीय स्थान तथा साक्षी दत्ता के एमबी भूड ने प्राप्त किया! क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जितिन कुमार राजश्री इंस्टिट्यूट, द्वितीय स्थान यशी अग्निहोत्री केएमबी  भूड तथा तृतीय स्थान  दिव्यांशी सैनी बरेली कॉलेज बरेली ने प्राप्त किया समस्त प्रतियोगिताओं का निर्णय निर्णायक मंडल के सदस्य बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन, आरटीओ जीपी गुप्ता ,साहू राम स्वरूप कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनुपमा मेहरोत्रा के द्वारा किया गया! इसके अतिरिक्त बरेली जनपद के गंगाशील कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर ,राजकीय महाविद्यालय आंवला ,मैस्कॉट कॉलेज समेत 12 महाविद्यालय ने प्रतिभाग किया !समस्त कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ दिनेश सिंह  द्वारा किया गया! कार्यक्रम में डॉ फौजिया खान ,डॉ रविंद्र कुमार, डॉ अनु महाजन, डॉ विकास पटेल का विशेष सहयोग रहा! समस्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ मनीषा राव के संरक्षण में संपन्न हुआ !इसके अतिरिक्त छात्राओं को स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ ग्रहण कराई गई!

whatsapp whatsapp