प्रदेश में अमेजन फ्लिपकार्ड द्वारा नान एसेंशियल वस्तुओं की डिलीवरी बंद करने की मांग
प्रदेश में अमेजन फ्लिपकार्ड द्वारा नान एसेंशियल वस्तुओं की डिलीवरी बंद करने की मांग
बरेली। आल इंडिया रिटेल मोबाइल ऐसोसेशन (AIMRA) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नीरज जौहर सचिव अमित अग्रवाल उपाध्यक्ष रतन मेघानी धर्मेंद्र गुप्ता, बरेली अध्यक्ष संदीप मेहरा एबं नीलेश अग्रवाल ,सचिव अनुज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल नजिम और अन्य पदाधिकारी दुकानदारों के साथ
प्रदेश के 50 जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की ज़ूम मीटिंग में वर्तमान में करोना की इस जंग में खुदरा व्यापारियों द्वारा स्वैच्छिक बंदी व अब सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में पूर्ण सहयोग देने का आवाहन किया ।इसके साथ साथ उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से आनलाइन कम्पनियों द्वारा लॉक डाउन पीरियड में गैर जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी को रोकने की मांग की उ प्र (AIMRA) के अध्यक्ष नीरज जौहर ने कहा कि आज जब प्रदेश का व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके किराया, बिजली ,सेलरी व सभी तरह के टैक्स दे रहा है ऐसी स्तिथि में ये विदेशी मुट्ठी भर कंपनिया भारतीय खुदरा बाजार को खत्म कर देंगी और लॉक डाउन के बाद बाजार खुलने पर बाजार में डिमांड नही रह जायेगी। इस लिए माननीय मुख्य मंत्री जी से अनुरोध की प्रदेश में फ्लिपकार्ट और अमेजन की नान एसेंशियल आइटम की डिलीवरी बन्द करे जो करोना कैरियर के रूप में कार्य कर रहे है। इसलिए आवश्यक है की तत्काल प्रभाव से एसेंशियल आइटम को छोड़ कर सभी वस्तुओं की डिलिवरी पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि बढ़ते हुए संक्रमण को घर घर जाने से रोका जा सके।