Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

250 रुपये के मोमोज, किराना व्यापारी को 70 हजार में पड़े

250 रुपये के मोमोज, किराना व्यापारी को 70 हजार में पड़े 




बरेली।        अगर आप भी खाने-पीने का सामान ऑनलाइन मंगा रहे हैं तो सतर्क हो जाइए कहीं ऐसा ना हो कि आप के खाते पर भी साइबर ठग की नजर लग जाए। ऐसा ही हुआ हैं यूपी के बरेली में एक किराना व्यापारी के साथ। किराना व्यापारी ने 250 रुपये के मोमोज ऑनलाइन मंगाए थे जो खराब निकले और उन्हीं मोमोज के 250 रुपये वापस लेने के चक्कर में किराना व्यापारी के खाते से 70 हजार की ठगी हो गई।दरअसल थाना इज्जतनगर इलाके के संजयनगर निवासी किराना व्यापारी ने अपने लिए 250 रुपये के ऑनलाइन मोमोज आर्डर किए थे जब मोमोज का ऑर्डर पहुंचा तो उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं थी जिसके बाद व्यापारी ने ऑनलाइन साइट से मंगाए मोमोज की ऑनलाइन ही शिकायत कर पैसे वापस करने की मांग की उस वक्त कॉल कट गई और उसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उनकी मदद करने की बात कही उसने व्यापारी के मोमोज के 250 रुपये वापस करने का लालच देकर उनके बैंक खाते से दो बार में गूगल पे द्वारा 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। फिलहाल पीड़ित किराना व्यापारी ने इज्जत नगर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

whatsapp whatsapp