नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इटावा। थाना इकदिल के अंतर्गत ग्राम नगला वर में विगत दिनों पूर्व पेड़ पर लटके पाये गये रंजीत पुत्र रामरतन उम्र 30 वर्ष की मौत पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कांग्रेस ने माँग की कि दोषी बचने ना पाये और निर्दोष फंसने ना पाये।

इटावा। थाना इकदिल के अंतर्गत ग्राम नगला वर में विगत दिनों पूर्व पेड़ पर लटके पाये गये रंजीत पुत्र रामरतन उम्र 30 वर्ष की मौत पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कांग्रेस ने माँग की कि दोषी बचने ना पाये और निर्दोष फंसने ना पाये।

इटावा। 

          थाना इकदिल के अंतर्गत ग्राम नगला वर में विगत दिनों पूर्व पेड़ पर लटके पाये गये रंजीत पुत्र रामरतन उम्र 30 वर्ष की मौत पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला तथा घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कांग्रेस ने माँग की कि दोषी बचने ना पाये और निर्दोष फंसने ना पाये। 

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में 23 सदस्ययीय प्रतिनिधि मंडल थाना इकदिल के ग्राम नगला वर पीड़ित परिवार के घर पहुंचा तथा पीड़ित परिजनों से मिला। घटना के संबंध में मृतक के भाई प्रीतम पुत्र रामरतन उम्र 35 वर्ष ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व मेरा छोटा भाई रंजीत उम्र 30 वर्ष, यह कहकर निकला था कि वह कचहरी जा रहा है थोड़ी देर में लौट आयेगा परंतु वह नहीं आया तो उनकी खोजबीन की गयी थी। जंगल में सुबह उसका शव एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। शव की भौगोलिक पारिस्थित को देखकर प्रथम दृष्टया हत्त्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया था। जिसकी सूचना थाना इकदिल पुलिस व पुलिस चौकी करहीपुरा पर दी गयी थी। करहीपुरा पुलिस भाई की मोटरसाइकिल जंगल से उठा लाई परंतु भाई की खोजबीन में हीला हवाली करती रही। सारी जानकारी मिलने पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन सघन जाँच करके दोषियों को सजा दिलाये तथा वहीं निर्दोष फंसने ना पाये। 

प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष कांग्रेस इटावा आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पी.सी.सी. अरुण यादव, प्रशांत तिवारी,एन.एस.यू.आई.जिला अध्यक्ष आसिफ ज़ादरान, जिला कांग्रेस सेवादल चीफ कुलदीप शर्मा, श्रीमती मालवती राजपूत, प्रदीप द्विवेदी, एड.साहिरा हाजिक,अमन तिवारी आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन थे।