नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बेडरूम के फर्श पर मृत मिलीं सराफा कारोबारी की पत्‍नी

बेडरूम के फर्श पर मृत मिलीं सराफा कारोबारी की पत्‍नी


 तीन बच्‍चों के साथ पति हो गया फरार



शाहजहांपुर।    यूपी के शाहजहांपुर के कलान में पाइपलाइन कालोनी निवासी सराफा कारोबारी शकुन चतुर्वेदी की 31 वर्षीय पत्नी प्रीति उर्फ प्रिया का शव मकान के कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ पुलिस ने बरामद किया है। शकुन और परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं। प्रीति के गले पर गहरे निशान हैं, माना जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई, इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर मायके फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला नई कालोनी से लोग आए। उन्होंने प्रीति का शव देखने के बाद हंगामा कर दिया। पुलिस को शव सील नहीं करने दिया। कहा कि पहले आरोपियों को पकड़ कर लाओ, इसके बाद शव उठाने देंगे।बताया जा रहा है कि फतेहगंजपूर्वी के नई कालोनी निवासी रामप्रकाश दीक्षित की बेटी प्रीति का विवाह कलान की पाइप लाइन कालोनी निवासी शकुन चतुर्वेदी के साथ दस साल पहले हुआ था। तीन बेटे भी हैं। मायके वालों ने बताया कि किसी अन्य महिला के साथ शकुन के संबंध हैं। इसका प्रीति विरोध करती थी। शकुन से पीटता रहता था। आरोप है कि रात में शकुन ने अपनी पत्नी प्रीति के साथ मारपीट की, इसके बाद उसने प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रीति की मौत के बाद शकुन, तीनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरार हो गया। प्रीति की मौत की खबर पड़ोसियों ने मायके वालों को दी।

whatsapp whatsapp