नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमिका ने की शादी करने की जिद्द तो प्रेमी ने पिला दिया ज़हर

प्रेमिका ने की शादी करने की जिद्द तो प्रेमी ने पिला दिया ज़हर


ईलाज के दौरान मौत, आरोपी हिरासत मे



मेरठ।      प्रेमी के साथ शादी के सुनहरे सपने देखने वाली एक युवती लव सेक्स और धोखे का शिकार हो गई। शादी की जिद करने पर प्रेमी ने प्लानिंग के तहत उसे जहर पिला दिया और फिर युवती को सड़क किनारे फेंक दिया। इलाज के दौरान नाबालिक युवती ने दम तोड़ दिया और अब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की कुटी चौराहे की है। जहां कुछ दिन पहले एक नाबालिग छात्रा इंटर की बैक की परीक्षा देने के लिए अपने पिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटी। घरवालों ने जब थाना नौचंदी पुलिस से शिकायत की तो युवती बदहवास हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली। आनन-फानन में कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया गया ।लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया ।जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि युवती सूरज नाम के एक शख्स से प्यार करती थी। पिछले 2 साल से उसके संपर्क में थी। कई बार यह लोग होटल भी गए। लेकिन अब युवती ने शादी की जिद पकड़ ली तो यह प्रेमी के लिए जी का जंजाल बन गई ।शातिर प्रेमी ने प्रेमिका को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। जिसके बाद दोनों सुसाइड करने के लिए होटल में पहुंचे। जहां प्रेमी ने कोल्ड ड्रिंक में सल्फास की गोली डालकर प्रेमिका को तो पिला दी लेकिन खुद जहर वाली कोल्ड ड्रिंक नहीं पी और फिर ई रिक्शा के जरिए युवती को सड़क पर फेंका गया और खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई थी। जिसके बाद अलग-अलग एंगल पर जांच भी की गई और अब जाकर असल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। और अब उसे हत्या के मामले में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

whatsapp whatsapp