बिना नंबर प्लेट की सरकारी गाड़ी से सफर करते हैं एसएचओ इज्जतनगर
बरेली।। केंद्र सरकार द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को जरूरी करने के बाद आम जनता में उथल पुथल का माहौल काफी समय से देखा जा रहा है तो वहीं राज्य सरकार द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की एक तिथि तय करने के बाद से आम जनता अपनी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही है। लेकिन दूसरी ओर यह भी देखा जा रहा है कि सरकारी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नदारद रहती है मोटर वाहन एक्ट में ऐसा कोई नियम नहीं है जो सरकारी और आम पब्लिक की गाड़ी में अंतर को दिखाएं उसके बाद भी आए दिन देखा जाता है कि सरकारी गाड़ियों के ना तो इंश्योरेंस होते हैं और ना ही उनकी गाड़ियों में नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी होती है। ताजा मामला देखा गया उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से जहां एक थाना एसएचओ की गाड़ी की नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी होना तो छोड़िए गाड़ी में मौजूद ही नहीं थी। कई चेकिंग पॉइंट पर एसएचओ की गाड़ी पार करती चली गई लेकिन किसी ने भी सरकारी गाड़ी को रोकना या उसकी नंबर प्लेट की तरफ देखना जरूरी नहीं समझा। हो सकता है किसी कारणवश नंबर प्लेट गाड़ी में से हटाई गई हो लेकिन क्या एक आम जनता की नजर से अगर देखा जाए तो यह सही है, आम नागरिक पुलिस कर्मियों के सामने हाथ जोड़ता रहता है अपनी मजबूरी बताता है लेकिन उसके बाद भी कोरोना काल से लेकर आज तक उसका चालान काटने से पुलिस परहेज नहीं करती है। फिर एक सरकारी गाड़ी में सवार एसएचओ की मौजूदगी के बाद भी गाड़ी की नंबर प्लेट गाड़ी में मौजूद क्यों नहीं थी, यहां तक की गाड़ी लगातार हूटर बजाते हुए रोड पर दौड़ती रही लेकिन किसी ने भी गाड़ी की तरफ ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। क्या इसके खिलाफ और एसएचओ इज्जत नगर के खिलाफ बरेली कप्तान कोई कार्रवाई करेंगे या ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा एसएचओ इज्जतनगर की गाड़ी का चालान किया जाएगा?