युवक ने जहरीला पदार्थ खा कर वीडियो की वायरल
बरेली। थाना किला के गढ़ी में रहने वाले एक युवक ने नशीला पदार्थ खाते हुए अपना वीडियो वायरल कर दिया जिसमें उसने पुलिस पर जबरन उठाकर ले जाने एवं पीटने का भी आरोप लगाया था परंतु जब इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तब जांच की गई जांच में पता चला की थाना प्रेम नगर के बानखाना निवासी एक लड़की का निकाह इस लड़के के साथ क्या हुआ था जिस पर लड़के की बुरी आदतों का पता चलते हुए लड़की पक्ष ने विवाह तोड़ दिया था जिस से नाराज युवक ने लड़की के घर पर पहुंच कर शादी के लिए दबाव बनाया एवं हंगामा किया जिसकी तैयारियां कोहड़ापीर चौकी में दी गई परंतु बड़े लोगों के बीच में बैठने पर लिखित समझौता करा दिया गया जिस पर दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए एवं युवक ने दोबारा ऐसा ना करने की बात कही थी परंतु 14 अप्रैल को युवती द्वारा फिर से तहरीर देते हुए हैं आरोप लगाया गया था कि लिखित समझौता होने के बाद भी युवक उसके घर पहुंचा एवं उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करते हुए घर से उठवा ने की धमकी देने लगा। अब पुलिस कोई कार्यवाही ना करें इसलिए युवक ने ऐसा वीडियो वायरल किया है। युवती की तहरीर पर युवक व उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।