Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विधायक बोले मुझको आना पड़ेगा क्या

विधायक बोले मुझको आना पड़ेगा क्या


डॉक्टर: क्षमा करें इनको जो उचित लगें उतने रुपये देदे



बरेली।       कोरोना महामारी के चलते राजस्थान के नागौर जिले के निवासी वीर विक्रम डीगा बरेली के एक अस्पताल में सात दिन से भर्ती थे जिनसे महज सात दिन में 2,33,000 रुपये जमा भी करा लिए और छुट्टी के वक्त 3,92,000 रुपयों की और मांग की गई। वीर विक्रम डीगा के परिजनों ने डाक्टर साहब से काफी बार प्रार्थना की कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है पैसे कम कर लीजिये लेकिन डाक्टर साहब ने कोई नहीं सुनी डाक्टर साहब बोले 12000 कम करके 3,80,000 रुपए दे दो अब इससे कम नहीं होंगे। पडोसी बैड पर लेटे मरीज के परिजनों ने बताया कि डाक्टर साहब को विधायक पप्पू भरतौल से फोन कराइये तो ये मानेंगे ये लीजिये विधायक जी का मोबाइल नंबर। हमें भी यहाँ पहले घुमा रहे थे कि कोई बैड खाली नहीं है जब विधायक जी ने फोन किया तो तुरंत बैड मिल गया। आप विधायक जी से फोन करा दो।  तब वीर विक्रम डीगा के पिता रामजे सिंह डीगा ने विधायक पप्पू भरतौल से फोन पर बात की। जिसके बाद विधायक पप्पू भरतौल ने अस्पताल के डाक्टर का नंबर रामजे सिंह डीगा से लेकर बात की। विधायक पप्पू भरतौल बोले सुधर जाओ। मानवता को समझो पैसा साथ नहीं ले गया है आज तक कोई जो तुम ले जाओगे। सुधर जाओ। सिर्फ वही पैसे लो जो इलाज में खर्च हुये हैं न कि अस्पताल की बिल्डिंग बनाने का खर्च एक मरीज से बसूलो। बिल ठीक कर लो या मुझे आना पड़ेगा अस्पताल में।  डाक्टर साहब बोले नहीं सर। मुझे क्षमा कीजिये सर जो इनको ठीक लगे रूपये दे जाये अब मैं इनसे कुछ नहीं कहूँगा। जिसके बाद रामजे सिंह डीगा ने अस्पताल में मात्र 40000 रुपए दिये और छुट्टी कराकर राजस्थान चले गए। रामजे सिंह डीगा ने विधायक जी को फोन कर कहा आप धन्य हैं ऐसे नेताओं की आवश्यकता हमारे देश को है।

whatsapp whatsapp