नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कार्यवाही के डर से विनायक अस्पताल ने मानी गलती, 50 हजार वापिस

कार्यवाही के डर से विनायक अस्पताल ने मानी गलती


म्रतक मुकेश अग्रवाल के परिजनों को लौटाया 50 हजार


कंप्यूटर की त्रुटि बता कर फन्द काटा


बरेली।       विनायक अस्पताल प्रशासन द्वारा स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल के परिजनों से 3 दिन इलाज के नाम पर लिए गए 96 हजार 540 रुपये में से बुधवार को 50 हजार वापस कर दिए गए हैं बिल में ज्यादा लगाए गए पैसों को कंप्यूटर की त्रुटि बताया गया है। स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल के परिजनों की क्षतिपूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन गलत के विरुद्ध हम लोगों द्वारा आवाज उठा कर स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है एवं भविष्य मे विनायक अस्पताल प्रबंधन से उम्मीद की जाती है कि आपदा को अवसर न मनाते हुए मरीजों से कंप्यूटर त्रुटि अथवा अन्य के नाम पर ज्यादा बिल बनाकर लोगों से वसूली नहीं की जाएगी साथ ही उक्त अस्पताल अथवा अन्य अस्पतालों में पूर्व में इलाज करा चुके मरीज अथवा उनके परिजन भी इलाज के बिल चेक कर ले यदि उनसे भी ज्यादा भुगतान लिया गया है तब वह सभी लोग भी अस्पताल प्रबंधन के समक्ष दावा प्रस्तुत कर अपने पैसे वापस ले पैसे वापस न करने की स्थिति में अधिकारियों के समक्ष साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराएं और जिन मरीजों का अस्पतालों में इलाज हो रहा है वह भी शासन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक बिल का भुगतान न करें एवं इलाज के नाम पर जबरन अवैध वसूली कर रहे अस्पतालों की शिकायत सक्षम अधिकारियों से करें। यह जानकारी महानगर महासचिव/पार्षद समाजवादी पार्टी के गौरव सक्सेना में दी।

whatsapp whatsapp