Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

धूमधाम से मनाया गया चौधरी चरण सिंह का 119वां जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया गया चौधरी चरण सिंह का 119वां जन्म दिवस



बरेली।       पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 119 वां जन्मदिवस जाट भवन बिलवा पर बृजपाल सिंह बढ़गोती ,अध्यक्ष जाट महासभा की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाया गया सभा के मुख्य अतिथि डॉ आई.एस.तोमर पूर्व महापौर उपस्थित रहे सभा का संचालन सुरेंद्र सिंह मलिक द्वारा किया गया सभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतयों पर प्रकाश डाला चौधरी साहब ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई थी और गांधी जी की प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तथा गाजियाबाद में कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल भी गए थे वर्ष 1937 एवं 1942 में छपरौली से निर्वाचित होकर सभा सचिव विधानसभा के बनाए गए थे वर्ष 1952 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहले चुनाव में छपरौली से विधायक चुने गए तथा गोविंद बल्लभ पंत के मंत्रिमंडल में  राजस्व मंत्री बनाए गए थे उन्होंने अपने कार्यकाल में एक साथ 27000 पटवारियों का त्यागपत्र स्वीकार कर इनके स्थान पर लेखपालों की नियुक्ति कर इन के अत्याचारों से किसानों को मुक्ति दिलाई तथा सोवियत संघ पद्धति पर आधारित आर्थिक सुधारों का विरोध किया चौधरी साहब का मानना था कि सहकारी पद्धति से खेती भारत में सफल नहीं हो सकती वर्ष 1954 में चौधरी साहब ने किसानों के हित में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण अधिनियम लागू कर जमीदारी प्रथा का उन्मूलन किया इसके अलावा चौधरी साहब द्वारा किसानों के हित में अनेकों स्मरणीय कार्य किए गए जिस कारण उनको किसानों का मसीहा कहा जाता है 29 मई 1987 को उन्होंने अपने दिल्ली स्थित आवास पर मस्तिष्क में रक्त स्राव होने के कारण अंतिम सांस ली तथा राजघाट पर जमुना किनारे दिल्ली में आप का अंतिम संस्कार किया गया किसान मसीहा होने के कारण ही उनके समाधि स्थल को किसान घाट के नाम से जाना जाता है जाट महासभा द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष में गरीबों को कंबल का वितरण किया गया सभा में उपस्थित डॉ आर.पी सिंह पूर्व कुलपति धर्मपाल सिंह ,उपाध्यक्ष जाट महासभा छत्रपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक आलोक तोमर, उपाध्यक्ष जाट महासभा जय वीर सिंह, रूम सिंह यादव, ने अपने विचार प्रकट किए तथा बी.पी.एस बढगोती, अध्यक्ष जाट महासभा बरेली द्वारा अध्यक्षीय भाषण के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जी.पी.एस. बढगोती, अध्यक्ष जाट महासभा बरेली

whatsapp whatsapp