नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शादी की स्टेज पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा प्रेमी

शादी की स्टेज पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा प्रेमी, दूल्हे के सामने भरी दुल्हन की मांग



गोरखपुर।     जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में बीती रात एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था. तभी फिल्मी अंदाज में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे लड़की के प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग सिंदूर से भर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़कर खूब पीटा। जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार निवासी सुदामा विश्वकर्मा की बेटी की शादी देवरिया के शिवनाथ विश्वकर्मा से तय थी. बुधवार की रात बारात कुसम्ही पहुंची. यहां द्वार पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर लाया गया। इस दौरान दूल्हे के लिबास में लड़की का प्रेमी गोलू विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और वह बुरी तरह घायल हो गया. इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायल प्रेमी को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उसका इलाज हो रहा है. घायल प्रेमी पिपराइच थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष लड़की की विदाई कराकर ले जाने को राजी नहीं हो रहा था, लेकिन रात भर चली पंचायत से मामला शांत हुआ. इसके बाद रीति -रिवाज के साथ शादी हुई और दुल्हन विदा हुई।

whatsapp whatsapp