गाड़ी का रेडिरेटर खुलने से दो बच्चे झुलसे
गाड़ी का रेडिरेटर खुलने से दो बच्चे झुलसे
प्राइवेट अस्पताल में मांगा ज्यादा पैसा तो जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली। ईंट भट्ठे से अपना काम खत्म कर घर लौट रहे परिवार के दो बच्चे झुलस गए। शाहजहांपुर के खेड़ा रठ निवासी पवन अपनी पत्नी और दो बच्चों 6 वर्षीय रागिनी व 5 वर्षीय राज के साथ हरदोई के ईंट भट्ठे से अपना काम खत्म कर घर वापिस लौट रहा था कि रात लगभग 12 बझे जिस मैक्स गाड़ी में वह सफर कर रहा था उसका इंजन अचानक गर्म पढ़ने से रेडिरेटर का ढक्कन खोल गया और उसका गरम पानी गोदी में बैठे दोनों बच्चों पर पड़ गया जिससे दोनों बच्चे झुलस गए एवं माता पिता पर थोड़ा ही पानी गिरा पवन ने बताया की गाड़ी में जगह नहीं थी और रात काफी हो रही थी इसलिए मैं आगे ही बैठ गए जिससे यह हादसा हो गया तब रात के समय में दोनों घायल बच्चों को लेकर निजी अस्पताल में गया जहां अस्पताल वालों ने ₹2000 नगद ले लिए और बच्चों के सिर्फ ट्यूब लगा दिया भर्ती करने के लिए ₹12000 पहले से ही मांग रहे थे पवन पैसों को देने में असमर्थ थे जिसको लेकर उन्हें वहां से छुट्टी देकर बरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया।