नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्व मंत्री हाजी रियाज के बाद अब पुत्री का भी निधन

पूर्व मंत्री हाजी रियाज के बाद अब पुत्री का भी निधनबरेली/पीलीभीत     विगत दिनों सपा नेता पूर्व मंत्री हाजी रियाज की कोरोना के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को उनकी बेटी रुकय्या बी की कोरोना के चपेट में आने से इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। रुकय्या बी पीलीभीत के वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही थीं।इसी चुनाव को लेकर उनके पिता हाजी रियाज उनके लिए वोट मांग रहे थे जहां वे संक्रमित हुए थे और उनकी इलाज के दौरान चार दिन पहले मौत हो गई थी।उसी दौरान रुकय्या बी की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।तभी से उनका इलाज चल रहा था।रुकय्या की हालत बिगड़ने पर उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर 1:30 बजे उनका इंतकाल हो गया। रुकय्या वर्ष 2010 में भी जिला पंचायत का इलेक्शन लड़ी थी और उस बख्त रुकय्या बी के नाम प्रदेश में सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य का हासिल किया था।रुकय्या बी मरहूम हाजी रियाज के चार बच्चों में सबसे बड़ी थी और उनके शादी मोहम्मद आरिफ से हुई थी।मोहम्मद आरिफ ही पूर्व मंत्री हाजी रियाज का सारा कामकाज देखते थे।

whatsapp whatsapp