नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गर्म वस्त्र, चाय वितरण कर मनाई भारत रत्न अटल एवं तुलसी जयंती

गर्म वस्त्र, चाय वितरण कर मनाई भारत रत्न अटल एवं तुलसी जयंती


बरेली।      भारत विकास परिषद की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक शाखा ( प्रांतीय संयोजक एस के कपूर  द्वारा स्थापित शाखा) के तत्वावधान में, राजेंद्र नगर स्थित शील चौराहा के पास, डीडी पुरम विशाल मेगा मार्ट के सामने एवं डीडी पुरम स्थित कुष्ठ आश्रम में तीनों जगह ही,अति जरूरतमंदों को नए/ पुराने साफ-सुथरे गर्म एवं अन्य वस्त्रों का नि:शुल्क वितरण कर अटल बिहारी वाजपेई जी एवं तुलसी जयंती मनाई गई।      

 कार्यक्रम संयोजक गण आनंद गौतम, संजीव गुप्ता व डॉ दीक्षा सक्सेना की ओर से इस अवसर पर 150 से अधिक राहगीरों को सुबह की ठंड में चाय भी वितरित की गई। संस्था के सचिव  उपमेंद्र सक्सेना एड. व कार्यक्रम मुख्य संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई जी अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़कर ,उनकी मूलभूत सुविधाएँ दिलाने को सदैव दृढ़ संकल्पित रहे। वह सबसे लोकप्रिय नेता थे और आज उनकी जयंती एवं तुलसी जयंती पर ,संस्था ने शीत ऋतु में गर्म एवं अन्य प्रकार के लगभग 1500 वस्त्रों का वितरण 300 लोगों में  किया है साथ ही ठंड से ठिठुर रहे राहगीरों को गर्म चाय पिलाकर राहत देने का काम किया । कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग व योगदान करने वालों में आनंद गौतम, डॉ दीक्षा सक्सेना, संजीव कुमार गुप्ता,उपमेंद्र सक्सेना एड, पवन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, वाई पी सिंह, शरद बॉस, विनय सक्सेना, प्रदीप कुमार अग्रवाल, विश्वजीत कैला,गौरव खंडेलवाल,डॉ नितिन आस्थाना, ,एस. सी. गोयल,विष्णु दयाल, प्रवीण अग्रवाल आदि व मातृ शक्ति के रूप में श्रीमति बीना सक्सेन व श्रीमती नीलम सिंह उपस्थित रहीं। अंत में आभार संस्था के मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजीव गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

whatsapp whatsapp