51 हजार ईट लेकर आयोध्या के लिये रवानगी
51 हजार ईट लेकर आयोध्या के लिये रवानगी
बरेली। आयोध्या मे श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण जोर-शोर से चल रहा है,इस सुनहरे अवसर पर बरेली से हिन्दू शक्ति दल के सभी पदाधिकारियो इक्यावन हजार ईटो के साथ लगभग 60 लोगो की टीम ने आयोध्या के लिए प्रस्थान किया।। इस अवसर पर कलाकार वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने हिन्दू शक्ति दल के सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया ,उन्होने कहा कि जैसे भूमि पूजन के लिए देश के सभी प्राचीन मंदिर मठो की माटी को आयोध्या ले जाया गया था,उसी समय इस दल के पदाधिकारियो ने संकल्प लिया था कि वह अपने दल के नाम की इक्यावन हजार ईट आयोध्या मे श्री राम जी के मंदिर निर्माण मे स्वयं ले जाकर देगे,आज प्रभु श्री राम की कृपा से अपने संकल्प को पूरा करने का अवसर प्राप्त हुआ, हिन्दू शक्ति दल के सभी पदाधिकारीगण बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोध्या के लिए रवाना हुए, उन्होंने कहा कि आयोध्या मे श्री राम जी का मंदिर सभी हिन्दू समाज की आस्था का केंद्र बिन्दू है, इसलिए मंदिर के भव्य निर्माण मे हमारे संगठन को सेवा का अवसर मिला,यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है,बरेली के सभी धार्मिक ,सामाजिक राजनीतिक संगठनो ने हिन्दू शक्ति दल का भव्य स्वागत किया, । इस अवसर पर विनोद मिश्रा,रजत कश्यप,संजय जौहरी, अचल अग्रवाल, नितिन सागर, संजीव कश्यप, गौतम कश्यप, शेंकी,मुनीश गंगवार के साथ मात्र शक्ति भी उपस्थित रही।।।