नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मुठभेड़ में 50 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

मुठभेड़ में 50 हजार के दो इनामी गिरफ्तार


बीजेपी नेता की हत्या में थे वांछित








बरेली।     बीजेपी नेता की हत्या के मामले में वांछित 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. दोनों शातिर गोरखपुर के बीजेपी नेता बृजेश सिंह की हत्या में फरार चल रहे थे. बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पचास-पचास हजार के दो इनामी बदमाश बड़ी घटना कारित करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं. पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव के पास जब दबिश दी तो कच्चे रास्ते पर दो बदमाश दिखाई दिए. पुलिस ने जब उनको समर्पण करने को कहा तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की बदमाशों से काफी देर तक मुठभेड़ चली, जिसमें बदमाशों की गोली लगने से पुलिस के दो जवान घायल हो गए. वहीं जबाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी.दोनों पर 6 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों में एक राजवीर सिंह उर्फ मलक है. इस पर उत्तर प्रदेश और पंजाब में लगभग 6 मुकदमे दर्ज हैं. दूसरा बदमाश सतनाम सिंह है, इसपर भी उत्तर प्रदेश और पंजाब में 6 मुकदमे दर्ज हैं. बरेली पुलिस की गिरफ्त में आये राजवीर और सतनाम पर यूपी पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है. अप्रैल माह में गोरखपुर में बीजेपी नेता बृजेश सिंह की हत्या के आरोप में यह दोनों बदमाश वांछित थे। मुठभेड़ में पुलिस कॉन्स्टेबल अर्जुन और कॉन्स्टेबल मोहित को गोली लगी है. दोनों शातिर बदमाश उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में अमृतसर में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

whatsapp whatsapp