Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पीएसी में एचसीपी की पत्नी बच्चों सहित छत से कूदी

पीएसी में एचसीपी की पत्नी बच्चों सहित छत से कूदी


आंठवी बटालियन पीएसी में एचसीपी के पद पर तैनात हैं पति



पड़ोसियों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर



बरेली।   पीएसी आठवीं बटालियन में तैनात एक एचसीपी की अवसाद ग्रस्त पत्नी गुरुवार दोपहर कैंट छेत्र स्थित अपने घर घर की छत से कूद गई. जिनकी गोद में उनकी दूधमुंही बेटी और एक बेटा भी था. बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर आए तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया. बिना समय गंवाए पड़ोसियों ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं लखनऊ राजभवन में तैनात एचसीपी भी हादसे की सूचना मिलते ही शहर के लिए रवाना हो गए हैं।अक्सर डरने लगी थी पीड़िता मूलरूप से जिला कासगंज के कस्बा सिड़पुरा निवासी एचसीपी खेतपाल सिंह ने बताया कि चनेहटी में वह अपनी पत्नी सुमीना सोरेन, बेटा सुनील और बेटी गुड़िया के साथ रहते हैं. पिछले तीन महीने से उनकी बटालियन लखनऊ राजभवन की ड्यूटी पर है. पिछले कुछ दिन से उनकी पत्नी सुमीना अवसाद में आ गई हैं और अक्सर डर जाती हैं. इसके चलते पिछले दिनों वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे और पत्नी को समझा बुझाकर 24 मई को वापस चले गए थे. बुधवार रात भी उनकी पत्नी किसी कारण से डर गई और चनेहटी में प्रधान छोटेलाल के घर पहुंच गई. प्रधान के साथ साथ उन्होंने भी फोन करके सुमीना को समझाया और आश्वस्त करके घर भेज दिया था। खेतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सूचना दी की पत्नी दोपहर करीब 12 बजे पांच साल के बेटे सुनील और साढ़े चार महीने की बेटी गुड़िया को लेकर छत से कूद गई है. पड़ोसियों ने ही तीनों को सिविल लाइंस के दो निजी अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया. तीनों के सिर में चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है. सूचना मिलते ही वह भी बरेली के लिए रवाना हो गए हैं.

whatsapp whatsapp