नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की व महामंत्री सर्वेश मौर्य

कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की व महामंत्री सर्वेश मौर्य 


बरेली।     महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन का द्विवार्षिक चुनाव एवं गठन कैम्प कार्यालय मोहल्ला भूड़ पर कौमी एकता संगठन के संरक्षक चौधरी असलम मियाँ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम कौमी एकता संगठन के प्रथम अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी जनाब अफ़रोज़ मियाँ उर्फ मुल्ला जी के चित्र पर फूल अर्पित कर उनको याद किया गया। तत्पश्चात संगठन का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर अरविंदर सिंह मिक्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद उल्ला अंसारी, उपाध्यक्ष रिंकू मौर्य, महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी पवन कालरा, संयुक्त मंत्री भूपेन्द्र मौर्य, संगठन मंत्री अवनीश बक्शी, प्रचार मंत्री सैफी उल्ला अंसारी, मो0 हसन, सोशल मीडिया प्रभारी आमिर खान को सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। कौमी एकता संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के पूर्व संरक्षक रहे शान्तनु रोहतगी एवं प्रथम अध्यक्ष रहे मरहूम अफ़रोज़ मियां उर्फ मुल्ला जी के नक्शेकदम पर चलने का एवं शहर औ मुल्क में अमन शान्ति भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया।

whatsapp whatsapp