नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

थ्रेसर मशीन में गेहूं की पूली लगाते समय लड़के की मौत

पुली लगाते समय मशीन में फंसा था युवक

बरेली।     तहसील नवाबगंज के ग्राम  खंजनीया के शेर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मजदूरी का कार्य करता था ऐसे ही मजदूरी पे गेहूं काटने के बाद गेहूं कि पुली मशीन में लगा रहा था तभी अचानक उसका हाथ मशीन में जा फंसा हांथ मशीन में फंसने के बाद  अमित पूरा मशीन में उलझ गया और कई घंटो तक मशीन में ही रहने के बाद अमित की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रैक्टर , मशीन तथा खेत के मालिक इंद्रपाल , महेश चंद्र जो कि खंजनिया के ही रहने वाले हैं यह हादसा देखकर होश उड़ गए मृतक अमित के पिता शेर सिंह ने  रोते हुए यह कहा कि यह एक हादसा था और मैं अपने लड़के की मृत्यु की बजह  ना तो खेत मालिक  को और ना ही ट्रैक्टर  मालिक को मानता हूं । मृतक अमित के पिता शेर सिंह तथा पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल था डायल 112 मौके पहुंचने के बाद मशीन को काटा गया और  अमित को मशीन से बाहर निकाला गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचक पंचनामा भर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

whatsapp whatsapp