नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शाहबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

शाहबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत 


दिमाग का इलाज चल रहा था बन्द कमरे में मिले मृत


बरेली।       थाना प्रेम नगर क्षेत्र के शाहाबाद कब्रिस्तान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई फांसी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई परिजनों ने बताया की राशिद वारसी का दिमागी इलाज मानसिक चिकित्सालय से चल रहा था एवं 2012 में उनका विवाह भी हुआ था परंतु वह अपने आप से बातें करते रहते थे साथ ही दिन भर इबादत में लगे रहते थे जिस वजह से नाराज होकर कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी नाहीत एवं उनका पुत्र उन्हें छोड़कर अपने मायके चले गए। घर के अंदर राशिद के साथ मां नूर निशा ही रहते थे बृहस्पतिवार को वह घर के नीचे बने कमरे में इबादत कर रहे थे जिसके बाद कमरा अंदर से बंद था परिजनों ने काफी प्रयास किया तो दरवाजा ना खुलने पर दरवाजा तोड़ दिया तब देखा कि राशिद मृत पढ़े थे परंतु उनकी हालत गंभीर जानकर जब उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक वह भाई बहनों में सबसे बड़े थे इनसे छोटी एक बहन सूफिया एवं साफिया हैं जो दोनों शादीशुदा है एवं एक किला और दूसरी कुतुब खाने पर रहती है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही म्रतक की पत्नी भी आ गई और पोस्टमार्टम के लिए मना करने लगी।

whatsapp whatsapp