Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इनरव्हील क्लब मरकरी द्वारा मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

बरेली।     प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता है  जिससे मनुष्य पृथ्वी का सम्मान करें, अपने स्तर पर जहां भी हो सके पौधे लगाए। यह पौधे समाज के लिए ना होकर वह स्वयं अपने लिए लगाए।अगर इस पृथ्वी का ध्यान इस स्तर पर पहले से ही रखना शुरू कर दिया जाता, तो आज वर्तमान में जो परिस्थिति है, लोगों को ऑक्सीजन की मात्रा कम पड़ रही है ऐसी हालत उत्पन्न ही ना होती। आज विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य प्रदूषण को रुकना, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कराना,  पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इनरव्हील मरकरी बरेली द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसमें अनीता गोयल, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, पूजा शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, प्रज्ञा जौहरी  ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किए एवं लोगों को भी प्रोत्साहन दिया

whatsapp whatsapp