नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

उपजिलाधिकारी द्वारा दिखाई गयी सीएससी कोरोना जागरूक वाहन को हरी झंडी

उपजिलाधिकारी द्वारा दिखाई गयी सीएससी कोरोना जागरूक वाहन को हरी झंडी



बहेड़ी।     सूचना प्रौधोगिकी एवं इलेक्ट्रानिकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा कोरोना महामारी के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने के  लिए जनपद में चलाई गई मोबाइल बैन  के माध्यम से विभिन्न ब्लाकों के गांव- गांव जाकर लोगो को कोरोना महामारी के बारे में मास्क लगाने, शोसल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर इत्यादि के प्रयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही कोविड वैक्सीनेशन हेतु लोगो का निःशुल्क पंजीकरण भी किया जा रहा है इसके साथ ही लोगो को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक कार्ड बन सके तथा सरकर द्वारा चलाई जा रही योजना से अधिक से अधिक लोग लाभांबित हो सके ,इसी क्रम मे आज उप जिला अधिकारी बहेड़ी श्री राजेश चन्द्र जी द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर बहेड़ी तहसील के विभिन्न गांवों में भ्रमण के लिए रवाना किया और लोगो से कोरोना के प्रति जागरूक रहने तथा लोगो से वैकशीन लगवाने की अपील की इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक शिवम अग्रवाल ने बताया कि जैसा कि भारत सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक लोगो को कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगाने हेतु प्रयास किये जा रहे है लेकिन इसके लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है जो व्यक्ति किसी कारणवश या संशाधनों के अभाव में अपना पंजीकरण नही करा पा रहे है उसके लिए इस गाड़ी में एक वी एल ई  को रखा गया है जो गांव गांव जाकर लोगो का टीकाकरण हेतु पंजीकरण करेगा तथा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाएगा इस मौके पर डॉ नयन सिंह, डॉ अनिकेत शर्मा,डॉ विनोद गौतम, अरुण, सीएससी जिला प्रबंधक शिवम अग्रवाल, विवेक,राहुल  आदि लोग मौजूद रहे

whatsapp whatsapp