बिना मास्क लोगों से वसूले गए एक लाख 34 हजार चार सो रुपए
अब बिना मास्क बसूला जायगा जुर्माना
बरेली। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारी गणों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान चलाया गया अभियान के दौरान बिना मास्क के 1182 व्यक्तियों से कुल एक लाख 34 हजार चार सो रुपए जुर्माना वसूल किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा