हमले में एक का फटा सर दूसरी का गिर गया गर्भ
हमले में एक का फटा सर दूसरी का गिर गया गर्भ
अब बन रहा समझौते का दवाब
बरेली। थाना देवरनिया के रहने वाले हैदर अली पुत्र बाँके अली ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर बताया की 10 नवंबर को इकबाल, कामरान व जमीलन ने नाली के पानी को लेकर विवाद किया था जिसमें उपरोक्त तीनों लोगों ने प्रार्थी की पुत्री राबिया एवं पुत्रवधू निशा को लाठी-डंडों एवं लात घुसों से पीटा था। जिसमें पुत्री का सर फट गया और पुत्रवधू का 2 माह का गर्भपात हो गया पीड़ित ने बताया कि पहले तो पुलिस ने पुत्र वधू के साथ हुई मारपीट को एफआईआर में दर्ज ही नहीं किया बाद में पुलिस ने दूसरी बार पीड़ित पुत्र वधू का मामला दर्ज किया अब लगातार विपक्षी मुकदमा वापस ना लेने पर लगातार गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं इसलिए पीड़ित ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए