पति पत्नी के विवाद में पति ने लगा ली फाँसी, पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी
पति पत्नी के विवाद में पति ने लगा ली फाँसी, पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर के रहने वाले लालाराम पुत्र भैरव प्रसाद ने अपनी पुत्री सोमवती के साथ एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया है कि उनके पुत्र मुनीश का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसमें 1 अगस्त को उनका पुत्र अपनी पत्नी को बुलाने उसके मायके गया था जब लौटकर आया तो काफी उदास भर परेशान था जिसके बाद उसने फांसी लगा ली प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बेटे के ससुराल वाले एवं उनके रिश्तेदार बेटे से पैसा मांग रहे थे क्योंकि कुछ ही समय पहले प्रार्थी ने अपनी जमीन बेची है पैसा देने से मना करने पर ससुराल वालों ने बेटे के साथ मारपीट की थी जिसको लेकर उसने ऐसा कदम उठाया है। प्रार्थी ने बताया की इस मामले का मुकदमा थाने में पंजीकृत कराया था परंतु घटना के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है आरोपी लोग उल्टा प्रार्थी की बेटी और दामाद को ही दोषी बता रहे हैं यह भी आरोप है कि आरोपी लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं