मॉस्क लगाकर सोते दिखे लोग
जंग से डर नहीं लगता साहिब पर यह महामारी है किसी को बख्शेगी नहीं
बरेली। शुक्रवार देर रात जंक्शन और रोडवेज पर भी करोना का डर लोगों के दिल में बना हुआ नजर आया रेलवे प्रशासन ने भी बिना मास्क आने वालों की एंट्री बंद कर रखी है साथ ही आने जाने वाले की पूरी जानकारी भी ली जा रही है सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए जंक्शन पर जगह जगह कॉलम बना रखे हैं रेलवे प्रशासन भी करवा रहा है सकती से नियमों का पालन। वहीं कुछ लोग मास्क लगाकर सोते हुय नजर आ रहे हैं। घर से कैसे जायँगे इस बात से परेशान कई यात्री ट्रेन के इंतजार में घण्टों स्टेशन पर ही अपना डेरा डाल कर बैठे हैं याँ सो रहे हैं। इतना ही नहीं चाहे जीआरपी हो याँ कुली सभी मास्क में नजर आए। एक वर्दी धारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि जंग से डर नहीं लगता साहिब पर यह महामारी है किसी को बख्शेगी नहीं। इस लिये अपना बचाव तो जरूरी है। वहीं पुराना रोडवेज भी खाली नजर आया।