नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बेरहम माँ ने अपने तीन बच्चों को दिया जहर, पुलिस ने करवाया भर्ती

बेरहम माँ ने अपने तीन बच्चों को दिया जहर, पुलिस ने करवाया भर्ती



बरेली।      पति से अलग रह रही बेरहम मां ने तीनों बच्चों को अपने पास बुलाया और उसके बाद उन्हें नशीली मिठाई दे दी जिसको खाने के बाद बच्चे बेहोश हो गए। पुलिस ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे बच्चों के पिता ने कहा कि उसकी पत्नी के एक अन्य व्यक्ति से नाजायज सम्बन्ध है वह उसके साथ ही रहती है शाहजहांपुर जिले के तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज के रहने वाले मुकेश शर्मा की पत्नी उत्तराखंड के किच्छा में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है। मुकेश के तीन बच्चे हैं। जिसमें इशिता शर्मा उम्र 16 वर्ष आरव शर्मा उम्र 11 वर्ष और आदिश्री शर्मा उम्र 7 वर्ष है। इशिता शर्मा ने बताया की मां ने उनको देखने के लिए फोन करके बुलाया था। तीनो बच्चे ट्रेन द्वारा अपनी मां से मिलने के लिए किच्छा रेलवे स्टेशन पहुंचे वहां पर उनकी मां के साथ तीन अन्य लोग उन्हें मिले।मां से बातचीत करने के बाद जब बच्चे जाने लगे तो माँ ने उसे मिठाई का डिब्बा देकर उसे खाने के लिए कहा । बच्चों ने कहा कि रास्ते में जा कर खा लेंगे अभी मन नहीं है । बच्चे किच्छा से ट्रेन से सिटी रेलवे स्टेशन उतरने के बाद ऑटो करके पुराना बस अड्डा पहुंचे, जिसके बाद भूख लगने पर तीनों बच्चों ने मिठाई खाई तो उन्हें चक्कर आने लगे और बेहोशी छा गई।

इशिता ने अपने पिता को फोन करके सारी बात बताई तब इशिता के पिता ने 112 डायल कर घटनाक्रम के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस और कोतवाली पुलिस ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

whatsapp whatsapp