मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में कार्डियक ओपीडी शुरू कर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का विस्तार किया
मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में कार्डियक ओपीडी शुरू कर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का विस्तार किया
25 से 69 साल की उम्र वाले लोगों में सीवीडी के कारण लगभग 57 फीसदी मौत हो जाती है
खुशलोक हॉस्पिटल के सहयोग से यह ओपीडी हर महीने के पहले शुक्रवार को खुलेगी
बरेली। एनसीआर का अग्रणी स्वास्थ्य प्रदाता मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली में शहर के खुशलोक हॉस्पिटल के सहयोग से अपनी कार्डियक ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। हर साल 29 सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व हृदय दिवस के मौके पर शुरू यह ओपीडी मैक्स हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए उठाया गया एक और अहम कदम है ताकि उन्हें सुलभ तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के सीटीवीएस कार्डियक साइंसेज के एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख डॉ. गौरव महाजन द्वारा इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया गया। यहां कार्डियोथोरैसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) और दिल संबंधी बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी।